pm ke pen se टैरो कार्ड - द फूल; Tarot Card - The Fool

टैरो कार्ड - द फूल
द फूल कार्ड शून्य नंबर का कार्ड होता हैं। इसपर 0 अंक लिखा होता हैं।
यह मेजर आर्काना सूट का कार्ड हैं।
यस / नो / मेबी : यस
किसी प्रश्न का हाँ या ना में जवाब देते वक़्त अगर यह कार्ड निकलता हैं तो उत्तर हाँ में होता हैं। प्रश्नकर्ता का काम हो जाता हैं।
राशी, तत्व, ग्रह, दिशा, चक्र
इस कार्ड की राशि कुंभ हैं।
इसका ग्रह यूरेनस हैं।
इसका तत्व वायु माना जाता हैं।
इस कार्ड की दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं।
इस कार्ड का चक्र सहस्रार (क्राउन) हैं और चक्र का एकाक्षरी मंत्र 'ॐ' हैं।
रत्न
जिन्हें रत्न पहनना हो वें इस कार्ड के निकलने पर क्वार्टज् हरा तुर्मेलिन स्टोन पहन सकते हैं।
नोट - रत्न हमेशा कुंडली का अध्ययन करने के बाद ही पहनने चाहिए।
कीवर्ड्स
द फूल कार्ड के कीवर्ड्स हैं-
मूर्ख, मनमौजी, छैलछबिला, मासूम, साफदिल, असावधान, अनुभवहीन।
कार्ड की विस्तृत जानकारी
द फूल कार्ड मेजर आर्काना का पहला कार्ड हैं। इसी कार्ड से फूल की यात्रा शुरु होती हैं जो कि मेजर आर्काना के अंतिम कार्ड पर जाकर खत्म होती हैं। इस सफर में उसने क्या देखा? क्या सीखा? यहीं बाकीं कार्ड्स में एक-एक करके आता जाता हैं।
कार्ड का नंबर यू तो ज़ीरो हैं पर कुछ लोग इस कार्ड को अंतिम कार्ड भी मानते हैं।
यह कार्ड मूर्खता, चंचलता, अनुभवहीनता, मस्तमौला जिंदगी को दर्शाता हैं। यह इंसान दुनियादारी से दूर अपनी धुन में जीता हैं। अभी इसपर अच्छे बुरे प्रभाव का असर नहीं हुआ हैं। यह एक घोसले से निकला हुआ पंछी हैं जो फड़फड़ाकर ऊंची उड़ान भरना चाहता हैं।
यह अनुभवहीन हैं इसलिये इसे अच्छे मार्गदर्शन की जरुरत हैं। बिना मार्गदर्शन के असावधानी की वजह से यह मुसीबत में पड़ सकता हैं।
यह अपनी धुन में इतना मशगूल हैं कि यह खतरे को ना खुद देख पा रहा हैं औऱ ना दूसरों के रोके जाने से रुक रहा हैं।
इसे चाहिये कि वह लोगों की अच्छी सलाह माने और सही मार्ग पर चले।
किसी काम को करते हुए यदि हाँ या ना में जवाब चाहिये हो तो इस कार्ड का जवाब हाँ में होगा पर काम को करते वक्त सावधानी बरतनी होगी, असावधानी से काम में देरी या नुकसान संभव हो सकता हैं। स्वानुभव के बाद ही कोई नया कार्य शुरु करें।
समय-
1. इस कार्ड के आने पर कुछ काम जल्दी होंगे।
2. क्या होगा कैसे होगा यह सोचते बैठने की बजाय प्रयास करना चाहिए।
3. काम जल्दी होगा या जब आप प्रयास करोगे तब होगा
4. कुछ काम अपने समय पर ही होंगे। काम होंगे यह निश्चित हैं।
5. काम होंगे यह निश्चित हैं। जो भी आपको रोक रहा हैं उससे आजाद होकर बाहर निकलिये।
नोट - टैरो कार्ड में समय आगे पीछे होता हैं यह अनुभव हैं। समय को लेकर जानकारों में मतभेद भी हैं।
मंत्र -
कार्यसिद्धि, सफलता, सुख समृद्धि हेतु प्रत्येक धर्मानुसार हर कोई अपनी आस्था के हिसाब से प्रार्थना कर सकता हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं-
1. श्री गणेशाय नमः बोलकर 4 कदम विपरीत दिशा में जाये फिर सीधी दिशा में जाये।
2. रविवार के दिन दलिया और घी खाकर काम पर निकले।
3. सोमवार के दिन शीशा देखकर काम पर निकले।
4.मंगलवार के दिन गुड़ खाकर काम पर निकले।
5. बुधवार के दिन थोड़ा धनिया खाकर काम पर निकले।
6. गुरुवार के जीरा खाकर काम पर निकले।
7. शुक्रवार के दिन दही खाकर काम पर निकले।
8. शनिवार के दिन उड़द और अद्रक खाकर काम पर निकले।
वारों के हिसाब से प्रार्थना करे और प्राण दशाएँ पता हो तो प्राण दशाओं के अनुसार प्रार्थना करें, दिन के होरा पता हो तो होराओं के अनुसार ग्रहों की प्रार्थनाएं करें और यात्रा करें या अपने जरूरी काम पर निकले।

Popular posts from this blog

फ्लाईंग किस स्टोरी PM Ke Pen Se Flying Kiss Story by PM's pen

PM KE PEN SE बातें धर्म ग्रंथो की- वेदपुराण ग्रंथों में लिखा जीवशास्त्र