pm ke pen se भाग 1 ब्रह्मपुराण क्या हैं?

ब्रह्मपुराण क्या हैं?

ब्रह्मपुराण हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक प्रमुख पुराण है। पुराणों की सूची में इस पुराण को प्रथम माना जाता है।

पुराणों की सूची में ब्रम्हपुराण को पहला स्थान क्यों हैं?

इस पुराण में साकार ब्रह्म की उपासना का विधान है। इसमें 'ब्रह्म' को सर्वोपरि माना गया है। इसीलिए इस पुराण को प्रथम स्थान दिया गया है।

ब्रह्मपुराण से किस तरह का ज्ञान प्राप्त होता हैं?

इस पुराण में सृष्टि की उत्पत्ति, पृथु का पावन चरित्र, सूर्य एवं चन्द्रवंश का वर्णन, श्रीकृष्ण-चरित्र, कल्पान्तजीवी मार्कण्डेय मुनि का चरित्र, तीर्थों का माहात्म्य एवं अनेक भक्तिपरक आख्यानों की चर्चा है।

'ब्रह्म पुराण' में सृष्टि के समस्त लोकों और भारतवर्ष का वर्णन किया गया है। कलियुग का वर्णन भी इस पुराण में विस्तार से किया गया है।

इसमें सृष्टि, मनुवंश, देवी-देवता, प्राणि, पुथ्वी, भूगोल, नरक, स्वर्ग, मंदिर, तीर्थ आदि का वर्णन है। शिव-पार्वती विवाह, कृष्ण लीला, विष्णु अवतार, विष्णु पूजन, वर्णाश्रम, श्राद्धकर्म, कर्मकांड, योग आदि की जानकारी है।

ब्रम्हपुराण हमतक कैसे पहुँचा?

व्यास मुनि ने इसे सर्वप्रथम लिखा है। इसमें दस सहस्र श्लोक हैं। प्राचीन काल में नैमिष अरण्य में व्यास शिष्य सूत मुनिने यह पुराण वहाँ मौजूद ऋषियों को सुनाया था।

इस ब्रह्म पुराण ज्ञान को ब्रह्माजीसे महर्षि वसिष्ठने प्राप्त किया, वसिष्ठजीसे देवर्षि नारदजीने प्राप्त किया, देवर्षि नारदसे वेदव्यासने प्राप्त किया, ऋषी व्याससे लोमहर्षण सुटजीने प्राप्त किया।

सुतजीसे नैमिष्यारण्य में अन्य ऋषी और विद्वानोंने इसे प्राप्त किया।

इस तरह यह ज्ञान एक से दूसरे को मिलता रहा और इसका प्रसार-प्रचार होता रहा।

ब्रम्हपुराण कितना बड़ा ग्रंथ हैं?

'ब्रह्म पुराण' में २४६ अध्याय हैं। इसकी श्लोक संख्या लगभग १०,००० है। इस पुराण की कथा लोमहर्षण सूतजी एवं शौनक ऋषियों के संवाद के माध्यम से वर्णित है। यही कथा प्राचीन काल में ब्रह्माने दक्ष प्रजापति को सुनायी थी।

Popular posts from this blog

फ्लाईंग किस स्टोरी PM Ke Pen Se Flying Kiss Story by PM's pen

PM KE PEN SE बातें धर्म ग्रंथो की- वेदपुराण ग्रंथों में लिखा जीवशास्त्र

pm ke pen se टैरो कार्ड - द फूल; Tarot Card - The Fool