pm ke pen se भाग 2 टैरो कार्ड - द मैजिशियन Part 2 Tarot card - The Magician

द मैजिशियन

द मैजिशियन कार्ड मेजर आर्काना सूट का दूसरा कार्ड होकर इसका अंकित नंबर एक हैं। द फूल जो अनुभवहीन अंजान यात्रा पर निकला था उसने अब काफी सारा अनुभव प्राप्त कर लिया हैं। उसके पास सूट के चारों तत्व अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी के प्रतिक पेंटाकल,वँड्स, स्वोर्ड, कप मौजूद हैं। साथ ही सिर पर अनंत का चिन्ह उसे ईश्वरीय आशीर्वाद प्रदान कर रहा हैं।

जिने के लिये, सफलता के लिये जो संसाधन लगते हैं वें सारे मैजिशियन के पास मौजूद हैं। उसे बस प्रयास करके अपना जादू दुनिया को दिखाना होगा और सफलता हासिल करनी होगी। सबकुछ होते हुये भी यह प्रयास नहीं करेगा तो सारी कुशलता सारी सहायता विफल हो जायेगी। इसलिये इसे आगे बढ़कर अपने कार्य को अंजाम देना होगा।

यस/नो/मेबी

जब किसी काम को लेकर हाँ या ना में जवाब चाहिए होगा तो यह कार्ड हाँ में जवाब देता हैं।

समय

समय की बात करें तो कार्य शुरु किया होगा तो बहुत जल्द उसका रिजल्ट प्राप्त होगा। यदि कार्य शुरु नहीं किया हैं तो कार्य शुरू कर देना चाहिए।

तत्व

यह कार्ड सारे तत्वों को दर्शाता हैं। कुछ विशेषज्ञों का अलग मानना हैं। कुछ अग्नि, कुछ वायु तो कुछ पृथ्वी तत्व भी मानते हैं। हमारा व्यक्तिगत मत सारे तत्व का हैं क्यों कि इस कार्ड में जादूगर के पास चारों तत्व मौजूद हैं।

राशि

इस कार्ड की राशी मिथुन और कन्या हैं।

ग्रह

कार्ड का ग्रह बुध हैं। कुछ सूर्य मानते हैं। पर राशियों के अनुसार देखे तो मिथुन और कन्या दोनों राशियाँ बुध ग्रह से संबंधित हैं।

चक्र

इस कार्ड का चक्र थर्ड आय, अजना हैं।

चक्र मंत्र

थर्ड आय, अजना का एकाक्षरी चक्र मंत्र 'उ' हैं।

दिशा

इस कार्ड की दिशा पूर्व मानी जाती हैं जो सूर्य से ली गयी हैं। जिनको बुध ग्रह मानना हैं वें उत्तर दिशा माने।

इस कार्ड की दिशा पूर्व मानी जाती हैं जो सूर्य से ली गयी हैं। जिनको बुध ग्रह मानना हैं वें उत्तर दिशा माने।

रत्न

इस कार्ड के लिये ओपल, गार्नेट रत्न धारण करने की सलाह दी जाती हैं।

मंत्र उपाय

मंत्र उपाय करने हो तो सफलता प्राप्ति के लिये आपके धर्म और मान्यताओं के अनुसार आप अपनी सुविधानुसार प्रार्थना कर सकते हैं।

सफलता हेतु मंत्र इस प्रकार हैं-

ॐ हुं ॐ हुं ह्रीं

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रौं नमः

जिस व्यक्ति को आकर्षित करना हो उसे जहन में रखकर पंद्रह दिन तक या कार्य होने तक इन मंत्रों में से कोई भी मंत्र जाप करें।

नोट- मंत्रों का प्रयोग कभी भी गलत कार्यों के लिए ना करें।

इस भाग में इतना ही।

यदि किसी बात को समझने में कोई समस्या आ रही हैं तो नीचें दिये गये मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सहायता करने की कोशिश करेंगे।pmsastrology01@gmail.com

Popular posts from this blog

फ्लाईंग किस स्टोरी PM Ke Pen Se Flying Kiss Story by PM's pen

PM KE PEN SE बातें धर्म ग्रंथो की- वेदपुराण ग्रंथों में लिखा जीवशास्त्र

pm ke pen se टैरो कार्ड - द फूल; Tarot Card - The Fool