pm ke pen se कुंडली ज्योतिष भाग 3 कुंडली के केंद्र और त्रिकोण भाव

भाग 3 

कुंडली के केंद्र और त्रिकोण भाव

इस भाग में जानेंगे कुंडली के केंद्र और त्रिकोण भाव क्या होते हैं।


केंद्र भाव

कुंडली के भाव नंबर 1, 4,7 और 10 यह केंद्र भाव होते हैं। इन्हें शुभ भाव माना जाता हैं, हालांकि सातवें भाव को मारक भाव भी कहते हैं।

त्रिकोण भाव

कुंडली के 1, 5 और 9 भाव त्रिकोण भाव होते हैं। इन्हें भी शुभ भाव कहते हैं।

भावेश

भाव में जो राशि होती हैं उस राशि के स्वामीग्रह को भावेश कहते हैं।

किसी भावेश का केंद्र त्रिकोण निकालने की विधि

 भावेश के केंद्र

कोई भी भावेश अपने भाव से पहले, चौथे, सातवें, या दसवें भाव में होगा तो अपने भाव से केंद्र में होने की वजह से वह शुभ फलदायक होगा।

भावेश के त्रिकोण

कोई भी भावेश अपने भाव से पहले, पाँचवे या नौवें भाव में होगा तो अपने भाव से त्रिकोण में होने की वजह से वह शुभ फलदायक होगा।

भावेश के केंद्र-त्रिकोण निकालने का उदाहरण

इस कुंडली के उदाहरण में तृतीयेश बुध के अपने भाव से केंद्र त्रिकोण में होने का उदाहरण देख लेते हैं।


 तृतीयेश बुध के केंद्र-त्रिकोण

केंद्र

इस कुंडली के भाव एक में एक नंबर मेष राशि लिखी गई हैं। इसलिए इस कुंडली का उदाहरण लेंगे तो कुंडली में तृतीयेश बुध यदि छठे, नौवें या बारवें भाव में होगा तो अपने भाव से केंद्र भाव में होगा।

त्रिकोण

यदि वह सातवें या ग्यारवें भाव में होगा तो अपने भाव से वह त्रिकोण भाव में होगा।

तृतीयेश बुध के केंदस्थान

तृतीयेश बुध के भाव छह में होने से क्या होता हैं देख लेते हैं।


बुध यहाँ अपने तृतीय भाव से चौथे भाव में हैं। कुंडली को ध्यान से देखिए एक ओर बुध तृतीय भाव और छठे भाव का स्वामी होने से मेष लग्न के लिए अशुभ माना जायेगा बावजूद इसके छठे भाव में उसकी खुद की कन्या राशि होने से वह स्वग्रही कहलाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं कन्या राशि में बुध उच्च का होता हैं। ऐसी स्थिति में मेष लग्न में बुध अशुभ भावों का स्वामी होते हुये भी छठे भाव में होने से कुछ अशुभ फलों के साथ शुभ फल भी अवश्य देगा।

तृतीयेश बुध के भाव नौं में होने से क्या होता हैं देख लेते हैं।


बुध यहाँ अपने तृतीय भाव से सातवें भाव में हैं। भाव नौं किसी भी कुंडली का त्रिकोण भाव होता हैं। मेष लग्न में तृतीयेश बुध अपने भाव से केंद्र में और लग्न भाव से त्रिकोण में होने से शुभ फल देगा।

तृतीयेश बुध के भाव नंबर बारह में होने से क्या होता हैं देख लेते हैं।

द्वादश भाव को व्यय भाव भी कहाँ जाता हैं। बुध यहाँ अपने भाव से दसवें भाव में हैं। मेष लग्न में बारवें भाव में मीन राशि पड़ती हैं जिसमें बुध नीच होता हैं। वह तीन और छह दो अशुभ भावों का स्वामी हैं। बावजूद इसके अपने भाव से केंद्र भाव में होने की वजह से उसे शुभ फल देने पड़ेंगे।

बुध यहाँ खर्च तो करायेगा पर वह खर्च अच्छे कामों के लिए होगा।

तृतीयेश बुध के त्रिकोणस्थान

आगे तृतीयेश बुध के अपने भाव से त्रिकोण में होने से क्या होता हैं यह देख लेते हैं।

मेष लग्न के उदाहरण में तृतीयेश बुध सप्तम भाव में अपने तृतीय भाव से पाँचवे भाव में हैं। हालांकि वह छठे भाव का भी स्वामी हैं पर तृतीय भाव से वह पंचम त्रिकोण में होने से शुभ फल देगा।

ग्यारवें भाव को लाभ भाव भी कहते हैं। इस भाव में आनेवाला ग्रह उर्जा पाकर लाभदायक हो जाता हैं।

तृतीयेश बुध अपने तृतीय भाव से नौवें भाव में हैं इसलिए उसके शुभ फल मिलने चाहिए।

इस तरह से हमने यह तो समझ लिया के कोई भी ग्रह अपने भाव से केंद्र या त्रिकोण भाव में होने से, याने अपने भाव से पहले, चौथे, सातवें, दसवें और पाँचवें तथा नौवें भाव में होनेपर शुभ फलदायी हो सकता हैं।

फिर भी कोई ग्रह कुछ मामलों में अशुभ फल कैसे दे सकता हैं इसे भी समझते हैं।

किसी भी ग्रह के केंद्र त्रिकोणस्थ होने के बावजूद अशुभ फल

किसी भी ग्रह पर अशुभ ग्रह की या शत्रु ग्रह की दृष्टि हो या उसकी अशुभ ग्रह, शत्रु ग्रह के साथ युति हो तो वह ग्रह अशुभ फल दे सकता हैं।

इसलिए ग्रह किस भाव में बैठा हैं सिर्फ इस एक निकष पर भविष्यवाणी नहीं करनी चाहिए।

आज के लिए इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को ड्राफ्ट रुप में पाने के लिए आप हमारे ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट से टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं। यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो में या पोस्ट में दिये गये मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी की सहायता करने की कोशिश करेंगे।

pmsastrology01@gmail.com



Popular posts from this blog

फ्लाईंग किस स्टोरी PM Ke Pen Se Flying Kiss Story by PM's pen

PM KE PEN SE बातें धर्म ग्रंथो की- वेदपुराण ग्रंथों में लिखा जीवशास्त्र

pm ke pen se टैरो कार्ड - द फूल; Tarot Card - The Fool