pm ke pen se कुंडली ज्योतिष की शुरुआती जानकारी
कुंडली ज्योतिष की शुरुआती जानकारी
भाव
कुंडली में बारह भाव होते हैं। इन भावों की गिनती बायें से की जाती हैं। लेफ्ट टू राईट एंटीक्लॉकवाइज ही इन्हें गिना और पढ़ा जाता हैं।
नीचे चित्र को देखे इस चित्र में कुंडली के भावों के अंक लिखे हुए हैं।
कुंडली में जो नंबर्स लिखें होते हैं वें राशियों के अंक होते हैं। भावों के नंबर्स लिखे नहीं जाते, उन्हें याद रखना पड़ता हैं।
राशियाँ
कुंडली के बारह भावों की तरह ही राशियाँ भी बारह होती हैं।इन बारह राशियों के नाम इस प्रकार हैं-
1. मेष
2. वृषभ
3. मिथुन
4. कर्क
5. सिंह
6. कन्या
7. तुला
8. वृश्चिक
9. धनु
10. मकर
11. कुंभ
12. मीन
इन बारह राशियों को इसी क्रम में याद रखना चाहिए।
ग्रह
हम अपने अध्ययन में नौं ग्रहों का ही इस्तेमाल करनेवाले हैं इसलिए नीचे उन्हीं के नाम दिये जा रहे हैं।
1. सूर्य
2. चंद्र
3. मंगल
4. बुध
5. गुरु
6. शुक्र
7. शनि
8. राहु
9. केतु
ग्रहों के नाम याद रखने का तरीका
सूर्य से लेकर शनि तक के ग्रहों को वारों के नाम से आसानी से याद रखा जा सकता हैं।
1. सूर्य - रविवार (सूर्य को रवि भी कहा जाता हैं।)
2. चंद्र - सोमवार (चंद्र को सोम भी कहा जाता हैं।)
3. मंगल - मंगलवार
4. बुध - बुधवार
5. गुरु - गुरुवार
6. शुक्र - शुक्रवार
7. शनि - शनिवार
इस तरह सात वार सात ग्रहों से संबंधित हैं।
इन्हें छोड़कर जो दो ग्रह बचते हैं वें राहु और केतु हैं।
राहु और केतु का भौतिक अस्तित्व नहीं हैं, ये दोनों छायाग्रह माने जाते हैं।
कुछ ज्योतिषाचार्य अन्य ग्रहों का भी अध्ययन करते हैं पर उन ग्रहों की दशा सामान्य मानवी आयु में आती नहीं हैं। कभी किसी के जीवन में एखाद बार उनकी दशा आती हैं।