pm ke pen se ब्रम्हपुराण - नैमिषारण्य
नैमिषारण्य
प्राचीन काल की बात हैं। अनेको पेड़ पौदों वाला वाला और वन्य जीवों को आश्रय देनेवाला एक (1. अ. जा.) नैमिष्यारण्य था। उसी नैमिष्यारण्य में बारह वर्षों तक चलनेवाला द्वादश वार्षिक यज्ञ चल रहा था। वहॉं बहुत से ऋषिमुनि और चारों वर्णों के लोग उपस्थित थे।
उस यज्ञ के अवसर पर (2. अ. जा.) लोमहर्षण सूतजी वहाँ पधारे। सभी ने उनका आदर सत्कार किया। विद्वानों ने विद्वता पर बातचीत शुरू की। जानकारियों का आदान-प्रदान होने लगा।
वहाँ मौजूद मुनियोंने सूतजी से कहाँ 'आप वेद पुराणादि सभी शास्त्रों को जानते हो। सभी देवी देवताओं के बारें में आपको सब पता हैं। कर्म-कांड, नीति-अनीति को आप समझते हो। कृपया हमें जगत निर्माण के बारें में बताये। उसकी दशाओं और मोक्ष प्राप्ति के विषय में हमें जानकारी दे।
अधिक जानकारी
1. नैमिषारण्य - नैमिषारण्य लखनऊ से ८० किमी दूर लखनऊ क्षेत्र के अर्न्तगत सीतापुर जिले में गोमती नदी के बाएँ तट पर स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ है। इस नाम से अब एक रेल्वे स्टेशन भी हैं।
2. लोमहर्षण सूतजी - लोमहर्षण सूतजी, जो सूत वंश से थे, एक प्रसिद्ध पौराणिक कथावाचक थे। वे (1. अ. जा.) ऋषि व्यास के शिष्य थे और उन्हें महाभारत और पुराणों की कहानियों को सुनाने के लिए जाना जाता है। [ (1. अधिक जानकारी) महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास महाभारत ग्रंथ के रचयिता थे और लोक सुलभता के लिए वेदों को चार भागों में विभाजित कर उनका संकलन किया था। कृष्णद्वैपायन वेदव्यास महर्षि पराशर और सत्यवती के पुत्र थे| ]
जानकारी समाप्त
हमसे संपर्क करने के लिए इस मेल आईडी का इस्तेमाल करें। - dharmgranthpremi@gmail.com