pm ke pen se भाग 3 टैरो कार्ड - हाय प्रिस्ट्रीस part 3 tarot cardThe High Priestess


आज हम जानेंगे टैरो कार्ड द हाय प्रिस्ट्रीस के बारे में।

द हाय प्रिस्ट्रीस कार्ड मेजर आर्काना सूट का कार्ड हैं। इसपर नंबर दो लिखा होता हैं। यह कार्ड टैरो की देवी का माना जाता हैं। जो भी लोग टैरो रिडिंग करना चाहते हैं वह इस कार्ड की पूजा अवश्य करें।

इस कार्ड के की वर्ड्स हैं -

टैरो की देवी का आशीर्वाद, इश्वरी आशिर्वाद, अंतर्ज्ञान, अध्यात्म, धार्मिकता, महिला की मदद।

विस्तृत जानकारी

इस कार्ड को टैरो की देवी का कार्ड माना जाता हैं इसलिए इस कार्ड का निकलना मतलब एक तरह से देवी का आशीर्वाद मिला हैं ऐसा समझ सकते हैं। आप किसी भी धर्म के हो किसी भी देवी को मानते हो वह आपको आशीर्वाद दे रही हैं ऐसा कह सकते हैं।

जो लोग आध्यात्मिक, धार्मिक कार्य करना चाह रहे हैं उनके लिये यह कार्ड अति शुभ फलदायी हैं।

किसी का कोई काम फस गया हैं, हो नहीं रहा तो वह किसी महिला की मदद ले सकते हैं। हो सकता हैं, उनको कोई महिला मदद करें। कोई वरिष्ठ अधिकारी महिला, धार्मिक महिला, वृद्ध महिला या अपने से बड़ी आदरणीय महिला की सहायता इस कार्ड के आने से मिल सकती हैं।

यस/नो/मेबी; हाँ/ना

जब किसी प्रश्न को लेकर हाँ या ना में जवाब चाहिए हो तो इस कार्ड के निकलने पर हाँ में जवाब होगा।

समय

समय को लेकर हमेशा अलग-अलग मान्यताएं होती हैं। उस पर भी  ऋतुचक्र हर देश में एक जैसा नहीं होता इसलिए समय आगे पीछे होता रहता हैं। फिर भी मेजर आर्काना के कार्ड्स आनेपर काम जल्दी होने की उम्मीद रहती हैं।

द हाय प्रिस्ट्रीस की बात करें तो इस कार्ड के निकलने पर पंद्रह दिन में काम हो जाना चाहिए पर किसी वजह से नहीं हो पाया तो आगे कब होगा कह नहीं सकते। जातक को खुद काम होने के लिये प्रयास करने होंगे। उसका काम जब भी होगा उस काम के रिजल्ट अच्छे ही होंगे। वह अपना काम गुप्त तरीके से करें तो उसे लाभ हो सकता हैं।

राशि

इस कार्ड की राशि कर्क हैं। कर्क राशि का ग्रह चंद्र होता हैं। 

दीशा

इसकी दिशा को लेकर मतभेद हैं। नार्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य यह दिशाएं इस कार्ड को लेकर मानी जाती हैं।

चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड का चक्र थ्रोट, विशुद्धा हैं।

चक्र का एकाक्षरी मंत्र 'हं' हैं।

रत्न

अगर रत्न पहनना हो तो लेब्राडोराईट स्टोन पहन सकते हैं।

मंत्र-उपाय

अगर मंत्र और उपाय करने हो तो जिस देवी को आप मानते हैं उसकी पूजा प्रार्थना करें। जैसे गायत्री मंत्र, लक्ष्मी मंत्र आदि।

आपका उद्देश्य धन प्राप्ति हो तो लक्ष्मी, विद्या प्राप्ति हो तो सरस्वती, शक्ति प्राप्ति के लिये दुर्गा इस तरह से।

अन्य धर्म के लोग जैसे क्रिश्चियन धर्मी मदर मेरी की पूजा कर सकते हैं। देवियों के रुप सारे एक हैं, उस रुप को देखने वाले हम, अलग-अलग नजरियाँ रखते हैं।

इस कार्ड को लेकर आवश्यक जानकारी यही पर समाप्त होती हैं। फिर मिलते हैं नये कार्ड, नई जानकारी के साथ।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

प्रमोशन में दिखाये जननेवाले प्रोडक्ट्स और बिजनेस हमारें खुद के हैं, बाहरी पेड़ प्रमोशन नहीं हैं। उन प्रोडक्ट और बिजनेस संबंधी जानकारी के लिए मेल आईडी - pmschoice98@gmail.com

आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोसल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

धन्यवाद।

Popular posts from this blog

फ्लाईंग किस स्टोरी PM Ke Pen Se Flying Kiss Story by PM's pen

PM KE PEN SE बातें धर्म ग्रंथो की- वेदपुराण ग्रंथों में लिखा जीवशास्त्र

pm ke pen se टैरो कार्ड - द फूल; Tarot Card - The Fool