pm ke pen se बातें ब्रम्हपुराण की भाग 4 - पृथू की जन्म कथा bate brahma puran ki Part 4 - prithu ki janm katha

भाग 4 बातें ब्रम्हपुराण की - पृथू की जन्म कथा

ऋषिमुनियों ने लोमहर्षणजी से कहा - पृथू के जन्मकि कथा विस्तार से बताईये और उन्होंने पृथ्वी का दोहन किस प्रकार किया यह भी बताइए।
उनके आग्रह पर लोमहर्षणजी कहने लगे - जो वेनकुमार पृथु का विस्तारपूर्वक कीर्तन करता हैं वह कार्य का का श्रेय या शोक नहीं करता। यह कथा स्वर्ग देनेवाली, आयुवृद्धि करनेवाली, परमधन्य, वेदतुल्य, माननीय औऱ गुड़ रहस्यमयी हैं।
अत्रि कुल में उत्पन्न धर्म बड़े धर्मात्मा और धर्म रक्षक थे। उनका पुत्र वेन धर्मतत्व को बिल्कुल भी नहीं मानता था। उसने धर्म की मर्यादा भंग की और अधर्म करने लगा। उसने यह प्रतिज्ञा कर ली थी कि किसी को यज्ञ, होम नहीं करने देगा। 'यज्ञ करना हो तो मेरे लिए किया जाए अन्य किसी के लिए नही।' ऐसा उसका कहना था।
मरीचि आदि महर्षियों ने वेन को बहुत समझाया पर वह माना नहीं, उल्टा ऋषियों का अपमान कर उन्हें मूर्ख कहा। पृथ्वी को नष्ट करने की धमकी दी।
उसके अहंकार से क्रोधित हो महर्षियोंने महाबली वेन को पकड़कर बांध दिया। उसे बांधकर छटपटा रहे वेन की बायीं जंघा का मंथन किया, उस मंथन से एक काले रंग का नाटा पुरुष उत्पन्न हुआ। वह पुरुष भयभीत हो हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। उसे व्याकुल देख अत्रिने (1.अ. जा.)निषिद कहा। इससे वह (2.अ. जा.)निषाद वंश का प्रवर्तक हुआ और वेन के पाप से उत्पन्न (3.अ. जा.)धीवरों की सृष्टि करने लगा।
उसके बाद ऋषियोंने  (4.अ. जा.)आरणी की तरह वेन की दाहिनी भुजा का मंथन किया, जिससे अग्निसम पृथुका प्रादुर्भाव हुआ। पृथु भयानक टंकार करनेवाले आजगव नामक धनुष, दिव्य बाण और रक्षा कवच धारण किये प्रकट हुये थे। उनके प्रकट होनेपर समस्त प्राणी बड़े प्रसन्न हुए और सब ओरसे वहाँ एकत्रित होने लगे। वेन स्वर्ग सिधार गये।

अधिक जानकारी

1. निषिद - निषद का अर्थ यहाँ बैठ जा लिया गया हैं।
2. निषाद वंश - निषाद एक हिन्दू जाति है जिसके लोग भारतीय राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं। बिहार में इन्हें 20 समुदायों में विभाजित किया जाता है जो पारम्परिक रूप से नदियों के किनारे मल्लाह जैसे कार्य करते थे।
3. धीवर - "धीवर" शब्द का अर्थ "मछुआरा" होता है। यह एक प्राचीन शब्द है, जिसका उपयोग मछुआरों को संदर्भित करने के लिए किया गया है। यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और भारतीय समाज में निषाद, कैवर्त, दाश, मल्लाह, मछुआ, केवट, धीमर आदि जातियों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। धीवर जाति का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना और बेचना होता है।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

प्रमोशन में दिखाये जननेवाले प्रोडक्ट्स और बिजनेस हमारें खुद के हैं, बाहरी पेड़ प्रमोशन नहीं हैं। उन प्रोडक्ट और बिजनेस संबंधी जानकारी के लिए मेल आईडी - pmschoice98@gmail.com

आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोसल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद।

Popular posts from this blog

फ्लाईंग किस स्टोरी PM Ke Pen Se Flying Kiss Story by PM's pen

PM KE PEN SE बातें धर्म ग्रंथो की- वेदपुराण ग्रंथों में लिखा जीवशास्त्र

pm ke pen se टैरो कार्ड - द फूल; Tarot Card - The Fool