राशि और ग्रहो के तत्व तथा उनके आपसी संबंध
राशि और ग्रहो के तत्व तथा उनके आपसी संबंध
आज के इस भाग में हम राशियों और ग्रहों के तत्व और उनके आपस में संबधों के बारे में जानकारी लेंगे।
ग्रहों की मित्र शत्रुता का टेबल आमतौर पर देखने को मिल जाता हैं। पर कुंडलियों का अध्ययन करते समय ग्रहों का राशियों के साथ संबंध पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता हैं। इसी मुश्किल को ध्यान में रखकर आज का भाग बनाया गया हैं।
ज्योतिष शास्त्र में अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल इन्ही चार तत्वों में बारह राशियों का विभाजन किया गया हैं।
जल अग्नि को बुझा देता हैं, हवा मिट्टी को उड़ा देती हैं। ऐसे कुछ आधारों पर तत्त्वों की मित्रता, शत्रुता और समता देखी जाती हैं।
टेबल देखिए!
अग्नि तत्व राशि और ग्रह
अग्नि तत्व की राशियाँ हैं मेष, सिंह और धनु।
अग्नि तत्व के ग्रह हैं सूर्य और मंगल।
पृथ्वी तत्व राशि और ग्रह
पृथ्वी तत्व की राशियाँ हैं वृषभ, कन्या और मकर।
पृथ्वी तत्व का ग्रह हैं बुध।
वायु तत्व की राशियाँ हैं मिथुन, तुला और कुंभ।
वायु तत्व का ग्रह हैं शनि।
जल तत्व राशि और ग्रह
जल तत्व की राशियाँ हैं कर्क, वृश्चिक और मीन।
जल तत्व के ग्रह हैं चंद्र और शुक्र।
गुरु, राहु, केतु
गुरु ग्रह आकाश तत्व से संबंध रखता हैं, आकाश तत्व की कोई राशि नहीं होती।
राहु और केतु ग्रह का कोई तत्व नहीं हैं।
यहाँ तक हमने राशियों और ग्रहों के तत्वों को समझा आगे इनके आपसी संबंधों को समझेंगे।
अग्नि तत्व
अग्नि तत्व की राशियाँ होती हैं मेष, सिंह और धनु।
इनका अधिमित्र हैं वायुतत्व जिसका ग्रह हैं शनि।
मित्र हैं पृथ्वीतत्व जिसका ग्रह हैं बुध।
शत्रु हैं जलतत्व जिसके ग्रह हैं चंद्र और शुक्र।
पृथ्वी तत्व
पृथ्वी तत्व की राशियाँ होती हैं वृषभ, कन्या और मकर।
इनका अधिमित्र हैं जलतत्व जिसके ग्रह हैं चंद्र और शुक्र।
मित्र हैं अग्नितत्व जिसके ग्रह हैं सूर्य और मंगल।
शत्रु हैं वायुतत्व जिसका ग्रह हैं शनि।
वायु तत्व
वायु तत्व की राशियाँ होती हैं मिथुन, तुला और कुंभ।
इनका अधिमित्र हैं अग्नितत्व जिसके ग्रह हैं सूर्य और मंगल।
मित्र हैं जलतत्व जिसके ग्रह हैं चंद्र और शुक्र।
शत्रु हैं पृथ्वीतत्व जिसका ग्रह हैं बुध।
जल तत्व
जल तत्व की राशियाँ होती हैं कर्क, वृश्चिक और मीन।
इनका अधिमित्र हैं पृथ्वीतत्व जिसका ग्रह हैं बुध।
मित्र हैं वायुतत्व जिसका ग्रह हैं शनि।
शत्रु हैं अग्नितत्व जिसके ग्रह हैं सूर्य और मंगल।
यही राशियों और ग्रहों के आपसी संबंध वजह बनते हैं कि कोई ग्रह शत्रुग्रह की राशि में होने के बावजूद और नीच राशि में होने के बावजूद भी अच्छे और शुभ फल देने को मजबूर हो जाता हैं।
इन संबधों के बावजूद ग्रहों का उच्च-नीच होना, राशि स्वामी ग्रहों से उनके संबंध और उनपर पड़ने वाली दृष्टि तथा उनकी युतियाँ भी भविष्य फल को शुभ और अशुभ कर सकती हैं।
आज के भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद।